पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस को सभी जिम्मेदारीयो से किया बाहर, पत्र जारी

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस को सभी जिम्मेदारीयो से किया बाहर, पत्र जारी
Spread the love

देहरादून_ उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी ख़बर

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से किया बाहर

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किया पत्र जारी पार्टी विरोधी गतिविधियों  में शामिल होने का लगाया आरोप

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी ने दिया बड़ा झटका,बीजेपी के नेताओं से मिलना किशोर को पड़ा भारी,प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर को सभी पदों से किया मुक्त।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को बीजेपी के नेताओं से मिलना आखिरकार भारी पड़ गया । किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने दिया बड़ा झटका देते हुए पार्टी के तमाम पदों से हटा दिया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है ।

आपको बता दें पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *