पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की पत्रकार वार्ता, बीजेपी सरकार पर चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करने का लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की पत्रकार वार्ता, बीजेपी सरकार पर चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करने का लगाया आरोप
Spread the love

उत्तराखंड-देहरादून- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकार वार्ता कर वर्तमान बीजेपी सरकार पर चुनावी आचार संहिता का नग्न तरीके से उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। वहीं आबकारी विभाग में बैक डेट का आदेश कर किया गया करोड़ो का खेल। सभी विभागों में बैक डेट कर चहेतो को दी गई पोस्टिंग। रविवार को शिक्षा विभाग का कार्यालय खोलकर 600 के करीब आदेश निकाले गए। निर्वाचन आयोग को pcc की तरफ से लिखित में भेजी गई है शिकायत। बड़े पैमाने पर पॉलिटिकल नियुक्ति की गई। जिनके आदेश, पोस्टर आचार संहिता प्रभावी होने के बाद सार्वजनिक हुए। निर्वाचन आयोग से हमारी मांग है कि सभी आदेशों को तत्काल रद्द किया जाए। आदेश जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ हो चार्ज शीट फाइल। सरकारी मशीनरी का किया गया नग्न प्रयोग, बनाया गया विषैला। राशन की दुकानों पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर लगे किट में सामान दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग इसका संज्ञान लेकर कार्यवाही करें। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया।भाजपा उम्मीदवारों को आबकारी विभाग के माध्यम से शराब उपलब्ध कराने के दिए गए निर्देश। अगर रोकने वाले ही बांटने लगेंगे तो मदिरा मय हो जायेगा उत्तराखंड। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कांग्रेस डिजिटल प्लेटफॉर्म का करेगी प्रयोग। प्रतिदिन दो से तीन रैलियों को करेंगे संबोधित।आज हल्द्वानी के मतदाताओं को करेंगे संबोधित। एकाकी तरीके से निकालेंगे पद यात्रा। एक एक किलोमीटर की होगी पदयात्रा। वहीं हरीश रावत का चुनाव लड़ने को लेकर कहना है कि पिछला अनुभव कड़वा रहा। इसबार एक सीट से लड़ूंगा चुनाव। जहां से पार्टी कहेगी वहीं से लड़ूंगा चुनाव।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *