भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस भवन घेराव,फूंका चन्नी सरकार का पुतला।
उत्तराखंड- देहरादून: राजधानी देहरादून में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन उग्र नजर आया है। जहां पुलिस बेरकेडिंग को तोड़ते हुए कांग्रेस भवन तक पहुंचे , भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया है। पंजाब की घटना में कांग्रेस सरकार पर सोची समझी साजिश के तहत प्रधानमंत्री का काफिला रोकने का आरोप लगाते हुए भाजयुमो ने जमकर कांग्रेस भवन के बाहर हंगामा काटा। ओर पंजाब की चन्नी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस भवन तक पहुंचे ओर पंजाब सरकार का पुलता दहन किया , फिर पुलिस द्वारा समझा कर वापिश किया गया, जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा संभालते हुए जमकर नारेबाजी की है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन को भी हल्का बल प्रयोग करते हुए दोनो ही दलों को दूर किया। वहीं पूरी घटना को लेकर दोनो ही दलों के नेताओ ने एक दूसरे पर खुलकर आरोप लगाए है।



