पुण्डीर दोबारा बने pwd के ठेकेदार कल्याण समिति अध्यक्ष बने
उत्तराखंड – देहरादून: ठेकेदार कल्याण समिति पीडब्ल्यूडी के चुनाव में गोविंद सिंह पुंडीर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बुधवार को प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में चुनाव को लेकर बैठक हुई। नए अध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने ठेकेदारों से एकजुट रहने को कहा। कहा कि ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनोज पंवार, विरेश सिंह थापली, प्रेम सिंह पंवार, नैन सिंह पंवार, सुनील चंदेल, राजेंद्र सिंह कुंवर, राजेश मल्ल, दीवार सिंह पुंडीर, गजेंद्र सिंह पुंडीर, रुद्रेश शर्मा रहे।

