अजीबोगरीब चोरी, सोना चांदी कीमती सामान छोड़ अब चोरो की नज़र रसोई पर।
उत्तराखंड- हल्द्वानी में दिन प्रतिदिन शातिर चोर चोरी के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। अब तक कीमती सामान की चोरी करने वाले चोर अब धनिया जीरा और इलायची भी चुराने लगे हैं पुलिस ने ऐसे ही दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो बड़ी मात्रा में धनिया, जीरा ओर इलायची भी चोरी करते थे। हल्द्वानी पुलिस ने चोरी के धनिया,जीरा ओर इलायची सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बिहार और इंदिरा नगर के रहने वाले हैं जिनके कब्जे से 32 कट्टे जीरा, 5 कट्टे धनिया और इलायची के कट्टे बरामद हुऐ हैं वही चोरी में इस्तेमाल किया गया टेंपो भी पुलिस ने सीज किया है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि हीरानगर क्षेत्र से देर रात चोरी की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ चेकिंग करते हुए तत्काल शातिर चोरों को मय माल समेत गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।



