करीब 24 घंटे बाद हरक सिंह मीडिया के सामने आए, रात्रि भोज के बाद मेडिकल कॉलेज को लेकर फैसला
कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत की मंत्री पद से इस्तीफे की धमकी के बाद से डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार और भाजपा संगठन को आखिरकार 24 घंटे बाद हरक को मनाने में कामयाबी मिल गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने हरक सिंह रावत को रात्रिभोज पर बुलाया था, जिसके बाद रात्रि भोजन किया अब भोजन की टेबल पर कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को लेकर बड़ा फैसला हो गया जिसके तहत मेडिकल कॉलेज की प्रथम किस्त 5 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। हरक सिंह रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपना छोटा भाई बताया और विशाल हृदय का व्यक्ति बताया, जिसके बाद अब हरक सिंह रावत की नाराजगी दूर हुई,



