भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मण्डल में दी गयी अटल को श्रद्धांजलि, काबीना मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत।

भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मण्डल में दी गयी अटल को श्रद्धांजलि, काबीना मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत।
Spread the love

उत्तराखंड – शनिवार को देहरादून के जाखन में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मण्डल द्वारा आयोजित देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। इस अवसर पर मसूरी से भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत की।
कैबिनेट मंत्री ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। मंत्री ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं लोकप्रिय राजनीतिज्ञ अटल विहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस पर अटल जी के जन-कल्याणकारी नीतियों, प्रगतिशील एवं लोकप्रिय शासन को समर्पित नीतियों के लिए याद किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, सुरेन्द्र राणा, निरंजन डोभाल, संजय नौटियाल, कमल थापा, भूपेन्द्र कठैत, चुन्नी लाल, मंजू शर्मा, अरुणा शर्मा, वरुण क्षेत्री, अंकित जोशी, अमित थापा अम्मू, रमेश पुण्डीर, किरन पासवान, रेखा राजपूत, अभय राजपूत, पुष्कर थपलियाल, काजल आदि उपस्थित रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *