पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद हुए हंगामे में पीड़ित राजेन्द्र शाह ने कहा
उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद अब कांग्रेस मुख्यालय में हुई मारपीट ने नया हंगामा खड़ा कर दिया है। एक तरफ दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान उत्तराखंडी नेताओं को बिठाकर एकजुट होने का संदेश दे रहा है। दूसरी तरफ एक गुट के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ कांग्रेस भवन में ही मारपीट कर डाली। जिसके बाद से ही कांग्रेस भवन में हंगामेदार स्तिथि बनी हुई है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह का कहना है की गुट विशेष के कार्यकर्ताओ ने उनके साथ प्रदेश मुख्यालय में मारपीट की है। जबकि उनकी तरफ से ऐसा कोई भी बयान या टिप्पणी नहीं की गई। दूसरी तरफ मारपीट के आरोप के घेरे में आए युवा कार्यकर्ता रितेश क्षेत्री का कहना है की केवल बातचीत और धक्का मुक्की हुई है। हालांकि पूरे मामले को लेकर कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है। जिसको किसी भी हाल में प्रदेश मुख्यालय के भीतर नहीं होना चाहिए था।

