2 साल से फरार चल रहे इनामी अपराधियों को STF उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक अपराधी फरार
10 10 हजार के दो इनामी अपराधियों में से STF उत्तराखंड पुलिस ने एक इनामी अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार, वही दूसरा इनामी अभियुक्त की पत्नी शमा परवीन जिस पर पुलिस मुख्यालय की ओर से 10000 का इनाम घोषित किया गया था उसको भी एसटीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है,
वर्ष 2019 में गंगनहर हरिद्वार में ग्राम प्रधान आलम को गोली मारकर हत्या कर दी थी , जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने अपराधियों के ऊपर इनाम रखा गया था, जिसमे 2 साल बाद सफलता हासिल हुई, जिसमे आज दस-दस हज़ार के दो इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में एसटीएफ उत्तराखंड की तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में दबिश दी गई , जिसमे एक इनामी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया मुज़्ज़फरनगर के शातिर अपराधी -वसीम पुत्र ननुवा निवासी किदवई नगर खालापार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश.. समा परवीन पत्नी वसीम निवासी किदवई नगर खालापार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, जो कि हत्या के मामले में विगत दो साल से फरार चल रहे थे तथा तेलंगाना, हैदराबाद के सुलेमान नगर में इलाके में रह रहे थे, उनकी गिरफ्तारी को संयुक्त टीम(एसटीएफ व गंगनहर पुलिस)द्वारा दी गयी रेड में हत्या आरोपी व इनामी बदमाश को छुड़ाने में भीड़ व बदमाश के रिश्तेदारों द्वारा पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया । इनामी बदमाश से गुत्थमगुत्था और गिरफ्तारी के दौरान उत्तराखंड एसटीएफ टीम के आरक्षी चमन कुमार और थाना राजेन्द्र नगर पुलिस के आरक्षी फैयाज की आँखों पर लाल मिर्च डालकर एक अभियुक्त बसीम को छुड़ाने पर पुलिस स्टेशन राजेंद्र नगर हैदराबाद तेलंगाना पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पर हुए हमले के बाबजूद भी एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा दस हज़ार के इनामी अभियुक्त की पत्नी समा परवीन को गिरफ्तार किया गया,
आप को बता दे कि अपराधी वसीम पुत्र नैनवा किदवई नगर खालापार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की खोज मैं एसटीएफ की टीम हैदराबाद और तेलंगना राज्य के विभिन्न स्थानों में दबिश दे रही है।



