देहरादून में मिले वैरिएंट ओमिक्रोम के मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Spread the love

उत्तराखंड- देहरादून:राजपुर रोड निवासी एक दंपती के कुवैत से लौटे तीन परिजन दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं। उनसे मिलकर देहरादून लौटे बुजुर्ग दंपती भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं। दंपति को 15 दिन के होमआइसोलेशन में भेजा गया है।
विभाग ने उनसे संपर्क किया। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि वह परिवार से मिलने दिल्ली गए थे। दिल्ली में उनके परिवार के तीन सदस्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के सतर्क है, ओर निगरानी में रखा गया है, अधिकारियों ने दंपती का सैंपल ले लिया है, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह दंपती दिल्ली से हवाई जहाज से देहरादून लौटे थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनकी आरटीपीसीआर जांच हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है,

जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर की वायरोलॉजी लैब भेज दिया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महानिदेशालय को इसकी सूचना दे दी गई है। चूंकि यह दंपती ओमिक्रॉन संक्रमितों के संपर्क में आया है, इसलिए जिस अपार्टमेंट में वह रह रहे हैं, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए जिला प्रशासन को संस्तुति भेज दी गई है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *