सुप्रीम कोर्ट ने बॉर्डर तक सड़क निर्माण को हरी झंडी देने का काम किया
सुप्रीम कोर्ट ने बॉर्डर तक सड़क निर्माण को हरी झंडी देने का काम किया है। जिसके बाद सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड राज्य के बॉर्डर तक जाने की राह भी आसान होगी। उत्तराखंड प्रदेश की सीमा दो दो अंतराष्ट्रीय सीमाओं से लगती है, जहां तक सेना का पहुंच पाना आसान नहीं होता।
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देने का काम किया है। सड़क निर्माण होने से भारतीय सेना की पहुंच बॉर्डर के और नजदीक होगी। जिससे हम किसी भी आपात स्थिति में मुंहतोड़ जवाब दे सकते है।



