अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे काशीपुर, महिला संवाद के साथ विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Spread the love

कल दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के केंद्रीय संरक्षक अरविंद केजरीवाल जी का उत्तराखंड का पांचवां दौरा है। अपने उत्तराखंड दौरे पर कल वो काशीपुर पहुंचेंगे,जिसकी तैयारियां आप पार्टी ने पूरी कर ली हैं।

आप प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए उनके कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है कि कल अरविंद केजरीवाल  के काशीपुर आगमन को लेकर आप पार्टी पूरी तरह तैयार है। सुबह 11 बजे वो पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां उनका आप पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे ,यहां से वो सीधे काशीपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वो महिलाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे । इस संवाद के बाद दोपहर 3 बजे वो काशीपुर के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे ,जिसमें हजारों लोग उन्हें सुनने पहुंचेंगे। इसके बाद वो 4 बजकर 30 मिनट पर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से शाम 6 बजे वो दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।

आप प्रवक्ता ने बताया कि यह अरविंद केजरीवाल का एक दिवसीय दौरा होगा और उनके इस दौरे से कार्यकर्ताओं का जहां भारी उत्साह बढेगा वहीं प्रदेश की जनता को भी इस दौरे पर उनकी उत्तराखंड की जनता के लिए चौथी गारंटी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *