आज प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे,तैयारियां पूरी।

Spread the love

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियों का जायज़ा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे।।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार यानी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने वाराणसी आ रहे हैं।

रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग-अलग विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे।

इसके बाद दोनों साथ में सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। वहां से विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए रवाना हो गए। सीएम और भाजपा अध्यक्ष लोकार्पण कार्यक्रम के बाबत वरिष्ठ पदाधिकारियों संग तैयारियों पर चर्चा करेंगे एवं 13 व 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *