अपनी मांगों को लेकर भोजनमाताओ ने देहरादून परेड़ ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच
उत्तराखंड- देहरादून- प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, उत्तराखंड, नैनीताल के बैनर तले भोजनमाताओ ने प्रदर्शन कर रैली निकाली गई, जुलूस में उत्तराखंड के अलग-अलग जनपदों से भोजनमाताएं शामिल हुई। भोजनमाताएं परेड ग्राउंड में एकत्रित होकर जुलूस निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास के लिए निकली जिसको हाथीबड़कला में पुलिसकर्मियों द्वारा बेरिकेडिंग लगाकर जुलूस को रोक दिया गया
जुलाई 2021 में शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्ड्य द्वारा घोषणा की गई थी। भोजनमाताओं को 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा व किसी भी भोजनमाता को विद्यालय से नहीं निकाला जाएगा। शिक्षा मंत्री द्वारा की गई 5000 रुपये की घोषणा को लागू करवाने निकाली गई भोजनमाता को काम पर वापस लिए जाने व मिड-डे-मील योजना को गैर सरकारी संस्थानों को दिए जाने की योजना को रद्द करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।



