अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि पूर्व सेनाध्यक्ष एवं वर्तमान सीडीएस जनरल विपिन रावत जी अब हमारे बीच नहीं रहे।

Spread the love

तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ । मेरे लिये यह एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति भी है, जनरल विपिन रावत जी का मेरे प्रति बहुत अगाध स्नेह था। देवभूमि उत्तराखंड सहित समस्त देशवासियों के लिये यह एक अपूरणीय क्षति है| लाखों युवाओं के प्रेरणा के स्रोत श्री विपिन रावत जी का योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा।

जनरल रावत high altitude warfare और counter insurgency operations के महारथी थे। अनेक उदाहरण हैं जब कठिन चुनौतियों में उनकी रणनीति और उत्कृष्ट नेतृत्व ने देश को गौरवान्वित किया। सर्जिकल स्ट्राइक्स के दौरान उनका मार्गदर्शन सैनिकों के बहुत काम आया। देश उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा।

इस हादसे में वीरगति को प्राप्त होने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। भगवान इन वीर पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे और शोक-संतप्त परिवारों को इस असहय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे…..ॐ शाँति

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *