पेयजल व सड़क समस्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने निकाली पदयात्रा

पेयजल व सड़क समस्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने निकाली पदयात्रा
Spread the love

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी कपरुवान अग्रवाल ने आज सहसपुर विधासनभा क्षेत्र के अंतर्गत डूँगा से थानगांव क्षेत्र में पेयजल व सड़को की समस्या को लेकर माननीय पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के नेतत्व में भाजपा सरकार के विरोध में पदयात्रा निकाली, उन्होंने भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया। पद यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगो ने प्रतिभाग किया ।
इस अवसर पर हरीश रावत जी ने कहा की कांग्रेस की सरकार रहते हुए कई उपाय पेयजल व सड़को की समस्याओं को दूर करने के लिए निकाले गये थे परन्तु सरकार परिवर्तन के बाद मौजूदा सरकार ने तमाम योजनाओं को ठंडे बसते में डाल दिया जो बहुत ही निंदनीय है ।
लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा की कई सालो से उनके द्वारा विभिन्न अधिकारियो को पेयजल व सड़क समस्याओं से अवगत कराया गया और कई बार क्षेत्रवासियों के साथ धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान सहसपुर विधासनभा की समस्याओं के प्रति केन्द्रित करने के लिए किया परन्तु  स्थानिय विधायक और सरकार आँख मूंद कर बैठे है,
उन्होंने कहा की विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री समस्त भाजपा के है परन्तु जब विकास कराने की बात आती है तो सभी जनता की परेशानियों को नजरअंदाज करते रहते है और सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त रहते है ।
उन्होने कहा कि सहसपुर विधानसभा की जनता भाजपा के जुमलो को समझ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ने का कार्य करेगी । लष्मी अग्रवाल ने सहसपुर विधायक पर भी आरोप लगाया कि पूरे 5 साल होने को आ रहे है पर  स्थानीय विधायक आजतक छेत्र में नहीं आए, चुनाव के टाइम पर ही उनको जनता की याद आती है,
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पी के अग्रवाल, वरिष्ठ नेता गुलजार अहमद, लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, राकेश नेगी, विनोद चौहान,प्रदेश महामंत्री अकिल अहमद,प्रवीण चौहान,मेघ सिंह,रवि नेगी,सुरेश उपाध्याय,राजेश पीटर,सानो देवी,कलम सिंह राणा,धनी राम कोठारी, सुनील ठाकुर,नितेश डबराल,नीलम थापा,सीमा नेगी,पूजा देवी,बीना नेगी,पूनम पंवार, बाला देवी,सविता रानी,रीना देवी,सुलेमान अली,प्रवेश तिवारी,नवनींत शर्मा,मनीष खान,जीशान खान,विजय राम कुकरेती,पूर्व प्रधान पिताम्बर,राजेश पंवार, मोहन नौटियाल, रमेश भट्ट,अनुज शर्मा,बिराज पाण्डेय आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *