महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सीएम धामी ने आंगनबाड़ी कार्मिकों के दो लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा
मानदेय बढ़ोत्तरी सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सीएम धामी ने आंगनबाड़ी कार्मिकों के दो लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्मय से सेनेटरी नेपकिन फ्री देने की घोषणा की।
वीओ- मुख्यमंत्री धामी ने आंगनवाड़ी संगठनों द्वारा वर्षों से की जा रही मानदेय को बढ़ाने की मांग को पूरा करने पर मुख्यमंत्री धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्या का आभार जताया है। गढ़वाल मंडल की कार्यकर्त्रियों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में किया गया और कुमाऊं मंडल की कार्यकत्रियां 12 दिसंबर को हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित कर सीएम का आभार जताएंगी। सीएम धामी ने आंगनवाड़ी कार्मिकों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए पिछले महीने के बढ़े हुए मानदेय को मंच से ही एक क्लिक पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के खाते में स्थानांतरित किया। 33614 आंगनवाड़ी कार्मिकों के खाते में एक साथ धनराशि के ऑनलाइन DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों-मिनी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा लंबे समय से मानदेय वृद्धि को लेकर चली आ रही थी। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, मिनी कार्यकर्त्री और सहायिकाओं के मानदेय में 1800, 1500 और 1500 की वृद्धि की गई है।


