भारतीय वन अनुसंधान केंद्र आंगतुकों के लिए 5 दिसम्बर से बढ़ाकर 11 दिसम्बर तक बंद

Spread the love

 

उत्तराखंड – देहरादून भारतीय वन अनुसंधान केंद्र में 12 ट्रेनी IFS अफसर कोरोना पॉजिटिव आये थे, जिसके बाद FRI सील को किया गया,  उत्तराखंड में रोजाना कोविड के मामलों में इजाफा होता जा रहा है, जिसके बाद कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए भारतीय वन अनुसंधान केंद्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया, इसके अलावा 12 ट्रेनी अधिकारियों के लिए विशेष डॉक्टरो की टीम की निगरानी में इलाज किया जा रहा है ।

पूर्व में कोविड काल मे सबसे पहले FRI में आये थे कोविड के मामले।

आज जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर, देहरादून द्वारा जारी आदेश संख्या 5858/डीडीएमओ दिनांक 25 नवंबर 2021 के तहत इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आई.जी.एन.एफ.ए) के ओल्ड हॉस्टल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने की स्थिति पर, कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए वन अनुसंधान संस्थान परिसर एहतियातन दिनांक 5 दिसंबर 2021तक पर्यटकों/आगंतुकों के लिए बंद किया गया था। स्थिति की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए इस अवधि को बढाकर 11 दिसम्बर, 2021 तक के लिए कर दिया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *