कोरोना काल मे आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा किये गये कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि DBT के माध्यम से एक क्लिक में हस्तांतरण

कोरोना काल मे आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा किये गये कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि DBT के माध्यम से एक क्लिक में हस्तांतरण
Spread the love

कोरोना काल में आंगनवाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव से किये गए कर्तव्य पालन के लिए प्रोत्साहन स्वरूप मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा के क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 2 दिसंबर 2021 को मा0 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जी द्वारा नवंबर माह हेतु समस्त 33631 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, मिनी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को रु0 2000/- प्रति कार्मिक की दर से कुल रु0 6.72/- करोड़ का ऑनलाइन DBT हस्तांतरण एक क्लिक पर किया गया।

ध्यातव्य है कि फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में आंगनवाड़ी कर्मियों की महत्ता एवं भूमिका के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 375 के द्वारा कोविड 19 बचाव एवं रोकथाम हेतु कार्यरत कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप 5 माह तक रु0 2000/- प्रतिमाह धनराशि के भुगतान की घोषणा की गई थी। जिसका क्रियान्वयन करते हुए माह सितंबर की प्रोत्साहन राशि अक्टूबर में माह अक्टूबर की प्रोत्साहन राशि नवंबर में तथा माह नवंबर की प्रोत्साहन धनराशि आज कार्यक्रम के द्वारा हस्तांतरित की गई। इसी प्रकार दिसंबर की धनराशि जनवरी तथा जनवरी की धनराशि फरवरी में हस्तांतरित की जाएगी। यह ऑनलाइन हस्तांतरण बैंक के सहयोग से किया गया ।

मा0 विभागीय मंत्री जी द्वारा कहा गया कि मा0 प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इंडिया की भावना के अनुरूप सभी कर्मियों को एक साथ ऑनलाइन अंतरण से समय की बचत के साथ पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा। मा0 मंत्री जी द्वारा कहा गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां विभाग की रीढ़ हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, मिनी कार्यकर्त्रियों तथा सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि भी की है ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *