ओमी क्रोम के डर से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द
अंतरराष्ट्रीय उड़ाने 15 दिसंबर से शुरू नहीं होंगी, कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रोम को लेकर देश की बढ़ती चिंताओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं शुरू करने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी, सरकार की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि उड़ाने बहाल करने की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी, नागर विमानन महानिदेशालय ने बुधवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस के नए स्वरूप सामने आ रहे हैं ऐसे में बदलते वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए सभी हितधारको के साथ सतत संपर्क के साथ स्थिति पैनी नजर रखी जा रही है, वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने पर उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा, महानिदेशालय ने 26 नवंबर को कहा था कि अंतरराष्ट्रीय उड़ाने 15 दिसंबर से शुरू होगी मगर ओमी क्रोम का खतरा सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर को अफसरों को इस फैसले की समीक्षा करने को कहा इसके बाद रविवार को हुई गृह सचिव की बैठक में भी इस फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कही गई फिलहाल एयर बबल के तहत विमानों की आवाजाही हो रही है मगर यह सीमित संख्या में है 24 अक्टूबर तक भारत के 31 देशों से उड़ानों के लिए औपचारिक रूप से समझौता किया था, नागर विमानन मंत्रालय ने बुधवार को साफ किया कि अगर यात्री जोखिम वाले देश से नहीं आ रहे हैं तो हवाई अड्डे पर सिर्फ 2% यात्री के रेंडम कोविड-19 जांच की जाएगी ऐसे यात्री नमूना देने के बाद हवाई अड्डे से जा सकेंगे ऐसे यात्री जो जोखिम श्रेणी वाले देशों से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए आएंगे और अगर उन्होंने वहां हवाई अड्डा नहीं छोड़ा तो उन्हें जांच में छूट होगी

