उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प पूरा होगा : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प पूरा होगा : मुख्यमंत्री धामी
Spread the love

हल्द्वानी– मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति की है तथा उत्तराखंड भी तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आधुनिक आधारभूत ढांचे का निर्माण कर रही है और विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष नीतियों के माध्यम से राज्य के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के उद्देश्य से केदारखंड और मानसखंड के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का पुनरोद्धार किया जा रहा है। हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, विवेकानंद कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा की शुरुआत से वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा मिला है और राज्य धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ वेलनेस, वेडिंग, एडवेंचर तथा फिल्म पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से बड़ी राशि धरातल पर उतर चुकी है। एक जनपद-दो उत्पाद योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज, स्टेट मिलेट मिशन, नई पर्यटन और फिल्म नीति, होमस्टे योजना तथा सौर स्वरोजगार योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूती मिली है। राज्य में उद्योगों, स्टार्टअप्स, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विकास, सुशासन और नवाचार का मॉडल राज्य बनकर उभरा है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक सहित विभिन्न राष्ट्रीय रैंकिंग में राज्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश की मूल पहचान की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। समान नागरिक संहिता, सख्त भू-कानून, नकल विरोधी कानून तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई इसी दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और प्रदेशवासियों के सहयोग से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प अवश्य पूरा किया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *