60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।
Spread the love

नैनीताल– नैनीताल के भवाली बाईपास क्षेत्र में एक दर्दनाक वाहन दुर्घटना में कार के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF उत्तराखंड की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर में रेस्क्यू अभियान चलाया।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि भवाली बाईपास के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सुचना मिलते ही SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

जंहा दुर्घटनाग्रस्त वाहन XEV 9E (UP 32 QU 1874) था, जिसमें कुल पांच लोग सवार थे। वाहन गहरी खाई में गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था तथा सभी लोग वाहन के अंदर गंभीर रूप से में फंसे हुए थे।

SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से अत्यंत विषम परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

1. भूपेंद्र सिंह चुफाल, 48 वर्ष, निवासी- खटीमा, उधमसिंहनगर

2. सीमा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल, 45 वर्ष

3. वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल, 19 वर्ष

4. रावी चुफाल पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल, 12 वर्ष

5. अनुज कुमार मिश्रा (वाहन चालक) पुत्र श्री रमा सागर मिश्रा, 33 वर्ष, निवासी- लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *