मुकदमे वापस नहीं हुए तो होगा आंदोलन, एसएसपी कार्यालयों का होगा घेराव।

मुकदमे वापस नहीं हुए तो होगा आंदोलन, एसएसपी कार्यालयों का होगा घेराव।
Spread the love

देहरादून– नवनियुक्त गढ़वाल मंडल की प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने आज राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्हें कहा हाल ही नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांग को लेकर महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पानी टंकी पर 60 घंटे से ज्यादा अपना विरोध प्रदर्शन किया जिसमें कुछ नृसिंह अभियर्थी भी शामिल थे। जिनके ऊपर बेबुनियाद आरोप ओर मुकदमे दर्ज किए गए है। इस पूरी घटना का महिला कांग्रेस की ओर विरोध किया जाएगा। जल्द ही ज्योति रौतेला ओर नर्सिंग अभ्यर्थी के ऊपर से मुकदमे हटाए जाए। अगर जल्दी इसपर कोई भी कदम नहीं उठाया गया तो, महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेगी। साथ ही एसएसपी कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा।

नवनियुक्त महिला कांग्रेस गढ़वाल मंडल की प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए नर्सिंग आंदोलन से जुड़े सभी मुकदमों को वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत सभी नर्सिंग आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे सरकार तत्काल वापस ले, अन्यथा कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो पूरे प्रदेश में एसएसपी कार्यालयों का घेराव किया जाएगा और महिला कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस जल्द ही गढ़वाल मंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *