नैनीताल में बड़ा हादसा टला — नैनी झील में कूदे युवक को नाव चालकों ने बचाया।

नैनीताल में बड़ा हादसा टला — नैनी झील में कूदे युवक को नाव चालकों ने बचाया।
Spread the love

नैनीताल– उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थल नैनीताल से एक बड़ी खबर सामने आई है… जहां एक युवक ने नैनी झील में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद नाव चालकों और स्थानीय लोगों की तत्परता ने एक बड़ा हादसा टाल दिया, युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया,  फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही हैं।

देवभूमि उत्तराखंड के खूबसूरत शहर नैनीताल की जीवनदायिनी मानी जाने वाली नैनी झील में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अचानक झील में छलांग लगा दी।

जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय मृदुल कृष्ण पांडे, जो कि हल्द्वानी के तल्ला गोरखपुर क्षेत्र का रहने वाला हैं बिना किसी को बताए नैनीताल पहुंचा था।

सुबह के समय युवक तल्लीताल बोट स्टैंड के पास पहुंचा और अचानक उसने नैनी झील में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की।

घटना को देख मौके पर मौजूद नाव चालकों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए साहस का परिचय दिया और तुरंत पानी में उतरकर युवक को बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत बी.डी. पांडे जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक युवक को अक्सर चक्कर आने की समस्या रहती है, हालांकि इस घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है…

फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है… और आवश्यक पूछताछ के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है…

इस पूरी घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है… कि सतर्कता और समय पर उठाया गया कदम किसी की जान बचा सकता है…

नाव चालकों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया… फिलहाल युवक सुरक्षित है… और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है…

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *