गंगोत्री धाम में पंचगव्य का पान कर गैर सनातनी कर सकता है दर्शन, गंगोत्री मंदिर समिति का फैसला।

गंगोत्री धाम में पंचगव्य का पान कर गैर सनातनी कर सकता है दर्शन, गंगोत्री मंदिर समिति का फैसला।
Spread the love

देहरादून– बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पांच सदस्य टीम आज मुख्य सचिव से मिलने देहरादून सचिवालय पहुंची जहां उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर कई मांगे रखी, जिनको लेकर मुख्य सचिव ने आश्वासन भी दिया कि तय समय पर सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए कई बिंदु रखे गए, पिछले साल हुई बरसात ने थराली व अन्य जगह रास्ता ख़राब हैं तो कहीं ठहरने की व्यवस्था ठीक नहीं व साफ व स्वच्छ पानी की समस्या को लेकर मुलाक़ात की गई।

वंही अब श्री केदारनाथ बद्रीनाथ के बाद अब गंगोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है अगर कोई गैर सनातनी गंगोत्री धाम में आना चाहता है तो उसको पंचगव्य का पान करना होगा उसके बाद वह गंगोत्री धाम में दर्शन करने के लिए आ सकता है, यह फैसला गंगोत्री मंदिर समिति की तरफ से किया गया है।

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद अब उत्तराखंड के ही गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा हालांकि जिस तरीके से बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया और यह भी कहा कि अगर गैर सनातनी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में आना चाहते हैं तो उनको एफिडेविट पर लिख कर देना होगा कि वह हिंदुत्व और सनातन में विश्वास और आस्था रखते हैं तभी दर्शन कर सकते हैं।

इसी तरह से गंगोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है लेकिन अगर गैर सनातनी गंगोत्री धाम में दर्शन करने के लिए आना चाहता है तो उसको पंचगव्य का पान करके ही मंदिर में प्रवेश व दर्शन कर सकता है। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव और चार धाम महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री मंदिर समिति ने यह फैसला लिया है।

सुरेश सेमवाल ने बताया वैसे तो गंगोत्री धाम में पूरी तरह से गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक है लेकिन अगर कोई गैर सनातनी मंदिर में आना चाहता है तो उसको पंचगव्य का पान करना होगा।

पंचगव्य , गोमूत्र, गोबर, दुध,दही,घी का बना होता है वह इसका पान करें और फिर वह मंदिर में दर्शन करने आ सकते हैं, सुरेश सेमवाल ने बताया कि जो गो मांस खाता हैं  वो कैसे मंदिर में प्रवेश कर सकता हैं, ऐसे लोगों का चार धाम मंदिर में प्रवेश वर्जित हैं, और जो पंचगव्य का पान करता हैं तो वह पूर्ण रूप से शुद्ध माना जाता हैं, और सनातनी हिन्दू बन जाता है ।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि कोई भी गैर सनातनी अगर आता है और सच्चे मन से पंचगव्य का पान करता है और गंगाजल से स्नान करता है तो वह सनातनी बन जाता है।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल गंगोत्री धाम के गेट पर पंचगव्य को लेकर मंदिर समिति के लोग खड़े रहेंगे और ऐसे में जो भी गैर सनातनी आता है और उसका पान करता है, तो उसको मंदिर में दर्शन करने दिया जाएगा यही नहीं मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने यह भी बताया कि कोई अगर मुस्लिम भाई मंदिर में आता है और पंचगव्य का पान करता है तो वह दर्शन भी कर सकता है और वे घर वापसी भी कर सकता है यानी उसको सनातन धर्म में हम वापस शामिल करेंगे इसके साथ ही उसका नाम करण भी सनातन धर्म के तौर पर रखा जाएगा।

गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि भारत में सारे मुस्लिम भाई कन्वर्टेड है और मैं सभी मुस्लिम भाइयों को कहना चाहता हूं कि वह घर वापसी करें ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *