क्रिकेटर मोहम्मद शमी के कार्यक्रम में फैली अव्यवस्था युवाओं को नहीं दे पाए खेल के टिप्स

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के कार्यक्रम में फैली अव्यवस्था युवाओं को नहीं दे पाए खेल के टिप्स
Spread the love

हरिद्वार–लक्सर के खानपुर स्टेडियम में क्षेत्रीय युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी का कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। स्टेडियम मे व्यवस्था ना होने के चलते वह युवाओं को क्रिकेट के गुर भी नहीं सिखा सके।और उनसे बात भी नहीं कर सके। जिसके चलते युवाओं को स्टेडियम से निराश वापस लौटना पडा। हालांकि मोहम्मद शमी ने युवाओं द्वारा उनकी ओर फेके गये कपडो ओर मोबाइल के कवरो पर अपने आटोग्राफ दिऐ। खानपुर विधानसभा से चुनाव के एक दावेदार ने खानपुर के खेल स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें क्रिकेटर मोहम्मद शमी को स्टेडियम में आऐ युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाने का कार्यक्रम था। मोहम्मद शमी दोहपर बाद सवा तीन बजे रायसी से पोडोवाली होते हुऐ खानपुर के खेल स्टेडियम पहुचे ।लेकिन स्टेडियम मे भीड को नियत्रंण करने के लिऐ बेरिकेटिंग आदि के कोई इंतजाम नही किऐ  क्रिकेटर मोहम्मद शमी रोड शो करते हुए खानपुर मिनी स्टेडियम पहुंचे उन्हें देखने के लिए स्टेडियम में पहले से ही हजारों युवाओं की भीड़ इकट्ठा थी जबकि पहले से वहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी भीड़ में मोहम्मद शमी के पास पहुंचने के लिए युवाओं में जमकर धक्का-मुक्की चली, इस दौरान वहां चार पांच पुलिसकर्मी मौजूद थे, ओर मोहम्मद शमी के निजी सुरक्षाकर्मी मौजूद थे,  भीड़ की हालत को देखते हुए मोहम्मद शमी को किसी तरह स्टेडियम कार्यालय के भवन की बालकनी में ले गए और नीचे का दरवाजा बंद करना पड़ा,  इसके बाद मोहम्मद शमी क्षेत्रीय युवाओं से दो बात भी नही कह पाऐ। हालांकि इस दौरान युवाओं ने बालकनी मे खडे मोहम्मद शमी की ओर टी शर्ट, मोबाइल कवर आदि चीजे फेकी।इस पर मोहम्मद शमी ने टी शर्ट ओर मोबाइल कवर पर आटोग्राफ दिऐ।कुछ देर रूकने के बाद मे वह क्षेत्रीय युवाओं को बिना क्रिकेट गुर सिखाऐ ही वापस लौट गये।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *