नहीं धाम रहा देहरादून में अपराध का आंकड़ा, फिर हुआ युवती पर चापड़ से हमला।

नहीं धाम रहा देहरादून में अपराध का आंकड़ा, फिर हुआ युवती पर चापड़ से हमला।
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मच्छी बाजार हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि चंद्रबनी चौक क्षेत्र से युवती पर हमले का एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। यहां तीन युवकों ने एक युवती के सिर पर चापड़ से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सैय्यद मोहल्ला, चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने पटेलनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि उनकी चचेरी बहन अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में कॉफी पीने गई थी। इसी दौरान कैफे में मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शिकायत में बताया गया कि बहस बढ़ने के बाद तीनों युवकों ने गाली-गलौज की और युवती के साथ अभत्रता कर मारपीट शुरू कर दी और फिर चापड़ से उसके सिर पर हमला कर मोके से तीनों आरोपी फरार हो गए। घायल युवती को उसके साथियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर करीब 9 टांके लगाए गए।

पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के तहत पुलिस ने कैफे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन फिलहाल तीनों युवक फरार बताए जा रहे हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *