चमोली और रुद्रप्रयाग में दागी पुलिसकर्मियों की तैनाती का विरोध।
चमोली– उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में एक किसान द्वारा आत्महत्या के मामले में आरोपी बनाए गए पुलिसकर्मियों को चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में तैनात किए जाने पर स्थानीय जनता और विभिन्न संगठनों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में नागरिक मंच चमोली, व्यापार संघ गोपेश्वर और अन्य संगठनों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि मृतक किसान ने मरने से पहले वीडियो बनाकर इन पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लोगों का कहना है कि ऐसे ‘दूषित’ और अपराधिक प्रवृत्ति के पुलिसकर्मियों की तैनाती क्षेत्र की जनभावनाओं का अपमान है, अतः उन्हें जनपद में जॉइनिंग न दी जाए और जिले की सीमा से बाहर ही रखा जाए।


