गैस सिलेंडर अब मात्र 587 रूपए में मिलेगा, अभी कुछ राज्यों में मिलेगा लाभ

गैस सिलेंडर अब मात्र 587 रूपए में मिलेगा, अभी कुछ राज्यों में मिलेगा लाभ
Spread the love

दिल्ली : पिछले कुछ समय से रसोई गैस पर सब्सिडी नहीं आने की शिकायतें मिल रही थी, कई प्रदेशों से  बैंक खाते में सब्सिडी के पैसे नहीं आने की बात सामने आ रही थी। लेकिन अब खातों में सब्सिडी की राशि आनी शुरु हो गई है। भारत सरकार के मुताबिक इस समय झारखंड, पूर्वोत्तर के राज्य, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के जनजातीय इलाके, झारखंड और अंडमान में रसोई गैस पर सब्सिडी दी जा रही है। फिलहाल पहाड़ी राज्यों में ये कीमत लागू नही हुई,

केंद्र सरकार रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी फिर से बहाल करने पर विचार कर रही है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के पास इस बारे में एक प्रस्ताव आया है जिस पर अभी चर्चा की जा सकती है। केंद्र सरकार के मुताबिक जल्द ही पूरे देश में रसोई गैस पर सब्सिडी फिर से बहाल हो सकती है।
आयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से गैस डीलर्स को मिले संकेत के अनुसार, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर सरकार 303 रुपये तक की छूट दे सकती है। ऐसे में अभी 900 रुपये के भाव पर मिल रहा सिलेंडर आपको 587 रुपये तक का मिल सकता है। आखिरी बार रसोई गैस पर सब्सिडी साल 2020 के अप्रैल में 147.67 रुपये की मिली थी। तब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 731 रुपये थे जो सब्सिडी के बाद 583.33 रुपये का मिल रहा था। उस वक्त से घरेलू गैस सिलेंडर 210.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 650 रुपये तक महंगा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी राज्यों में भी जल्द सौग़ात मिल सकती है,

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *