सीएम धामी अंकिता के माता-पिता से मिलेंगे, सरकार हर जांच के लिए तैयार।
देहरादून– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है और सभी तथ्यों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीनों आरोपियों को कठोर कारावास की सजा दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंकिता के माता-पिता से मिलेंगे और उनसे बात करेंगे। अंकिता के माता-पिता जो कहेंगे सरकार हर जांच कराने को तैयार है। उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर के ऑडियो मामले पर सीएम धामी ने कहा कि ऑडियो जारी करने वालों से जवाब मांगा जा रहा है, ताकि मामले में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि ऑडियो में कई प्रकार की बातें हैं, इसलिए इसकी सत्यता जरूरत है। धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ऑडियो के आधार पर विपक्ष राज्य में बड़ा बवंडर कर रहा है और राज्य को बदनाम करने के लिए दिल्ली में प्रेस वार्ता कर रहा है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार सभी प्रकार की जांचों के लिए तैयार है और एक ऑडियो रिलीज करके दिल्ली में प्रेस वार्ता करना क्या षड्यंत्र नहीं है। उन्होंने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से भी सामने आने को कहा है। सुरेश राठौर वर्तमान में विवादों में घिरे हुए हैं और उन पर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में आरोप लगे हैं। हाई कोर्ट ने हाल ही में सुरेश राठौर को गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह प्रकरण बहुत ही संवेदनशील है,जो भी उस समय घटना हुई वह हृदय विदारक थी। मैं उस समय भी मुख्यमंत्री था और जैसे ही मुझे घटना के संबंध में पता लगा, तो मैंने पुलिस को निर्देशित किया कि तत्काल कार्रवाई करें और जो भी आरोपी हो, उसको तत्काल गिरफ़्तारी कर जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि अंकिता हत्याकांड की जांच के लिए पी. रेणुका देवी को एसआईटी का जांच अधिकारी बनाया गया था। इस दौरान उन्होने अपनी टीम के साथ जांच की और जेल भेजा गया और उन पर कड़ी हुई, आरोपियों को उम्र कैद की सजा दिलाई गई, जो अभी हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ है, उसकी जांच की जा रही है, जो भी सत्य होगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जो भी गुनाहगार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी गई और भविष्य में भी की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसके पास जो भी साक्ष्य सबूत हैं, या कोई जानकारी है, तो जांच टीम को दें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो सबूत देने वाले हैं, वह लोग भाग रहे हैं, उन्हें जांच टीम के सामने आकर सबूत पेश करना चाहिए।


