नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पहुँचे हरिद्वार,केंद्रीय भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री उत्तराखंड पर बोला जमकर हमला,कांग्रेस की जीत का दावा किया

Spread the love

 

उत्तराखंड – कांग्रेस से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज हरिद्वार दौरे पर रहे।हरिद्वार पहुंचे कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने जहां इस दौरान उत्तराखंड भाजपा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित केंद्रीय भाजपा पार्टी पर जमकर हमला बोला तो वही नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्टी में कोई फूट और कोई गुटबाज़ी ना होने की दलील भी देते नजर आए।वही हरिद्वार पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जब पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया तो केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें नाइट वॉचमैन की उपाधि दी थी,मगर क्रिकेट जगत में नाइटवॉचमैन के रूप में कमजोर खिलाड़ी को भेजा जाता है। भाजपा ने उत्तराखंड को एक कमजोर मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी को दिया है। पुष्कर सिंह धामी के पास समय का अभाव है,धन की कमी है और केवल घोषणाएं करने से आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ नहीं होने वाला है।2017 से प्रदेश में भाजपा की सरकार है अगर भाजपा को घोषणा करनी थी तो 2017 से ही घोषणाओं की शुरुआत की जानी चाहिए थी,चुनाव की दहलीज पर खड़े होकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घोषणाएं कर रहे हैं इसको उत्तराखंड की जनता देख रही है।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार उत्तराखंड आ रहा है इससे साफ प्रतीत होता है कि शीर्ष नेतृत्व को आभास हो गया है कि उत्तराखंड राज्य के अंदर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी हार रही है।भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में से उत्तराखंड दौरा करने के लिए कोई भी नेता आ जाए अब कोई फर्क उत्तराखंड की जनता पर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि उत्तराखंड की जनता ने इस बार भाजपा की रुखसती का मन बना लिया है

 

वही जब कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से पूछा गया तो उनका कहना है कि कांग्रेस में ना तो कोई प्रीतम सिंह गुट है और ना ही कोई हरीश रावत गुट है, कांग्रेस का एक एक सिपाही सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए समर्पित है।बड़ा परिवार होने के नाते कई बार कार्यकर्ताओं द्वारा अपने मन की पीड़ा जाहिर कर दी जाती है,जिस कारण लोगों को कांग्रेस में गुटबाजी प्रतीत होती है मगर कांग्रेस का एक एक सिपाही राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए समर्पित है और एकजुट है कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि मुद्दों की कांग्रेस के कोई कमी नहीं है बेरोजगारी और अन्य दूसरे मुद्दों को लेकर इस बार कांग्रेस जनता के बीच जाने वाली है।

 

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *