अब एक क्लिक पर मिलेगी मतदाताओं को साल 2003 की मतदाता सूची।

अब एक क्लिक पर मिलेगी मतदाताओं को साल 2003 की मतदाता सूची।
Spread the love

देहरादून– एसआईआर को लेकर राज्य में साल 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया गया है। अब मतदाता केवल अपने गली, मोहल्ले एवं एरिया के नाम के आधार पर भी साल 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकेंगे। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि राज्य में आगामी 10 जनवरी तक बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उनकी 2003 की मतदाता सूची में जानकारी से मिलान कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के कई मतदाता ऐसे हैं,जिन्हें अपने साल 2003 के बूथों की सही जानकारी नहीं हैं। मतदाताओं की इसी परेशानी को देखते हुए सीईओ उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर साल 2003 की मतदाता सूची को और सरल विकल्प के साथ खोजने की सुविधा प्रदान की गई। बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए साल 2003 की मतदाता सूची पहले से ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने तथा अपने पिता, पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नए फीचर के साथ अब गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजी जा सकेगी। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास ने जन सामान्य से बीएलओ को अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

http://”ये है उत्तराखंड का पहला स्मार्ट विलेज’’ स्मार्ट सिटी की तर्ज पर किया जा रहा क्यारकुली भट्टा गांव को विकसित। https://uttarakhanddiscover.com/?p=5572

उन्होनें कहा कि प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए बीएलओ द्वारा हर मतदाता से समन्वय,संवाद और पंहुच सुनिश्चित की जा रही है। बता दें कि यूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में एसआईआर शुरू करने की तैयारी है,जिसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *