नए साल 2026 में पुलिस ने किया पहला मुकदमा दर्ज, एसएसपी खुद उतरे सड़को पर।

Spread the love

देहरादून– नए साल की शुरुआत में देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र में साल का पहला केस आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया है जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है वहीं आरोपी के पास से 60 देसी शराब के पव्वें बरामद किए गए हैं। देर रात थाना रायवाला क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले अभियुक्त की स्कूटी को भी सीज कर दिया है और आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

देर रात करीब पौने तीन बजे पुलिस ने किया पहला मुकदमा दर्ज

नए साल के जश्न के बीच हुड़दंग करने और नशा तस्करी को अंजाम देने वाले तस्करों पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे हैं चेकिंग अभियान के तहत थाना रायवाला पुलिस ने मोतीचूर क्षेत्र के रहने वाले एक दिनेश नाम के युवक को स्कूटी पर देसी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया जिसके पास से पुलिस ने स्कूटी में रखें साथ देसी शराब के पव्वें बरामद किए। रायवाला पुलिस ने यह कार्रवाई एक जनवरी 2026 को 2 बजकर 42 मिनट पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 (1),72, 46 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी स्कूटी वाहन संख्या UK14B5148 को सीज कर दिया है।

नए साल के मौके पर देहरादून में रातभर चला चेकिंग अभियान

नए साल के मौके पर किसी तरह की कोई अनहोनी दंगा फसाद या फिर हुड़दंग ना हो इसके लिए पुलिस ने राजधानी देहरादून के सभी में चेकिंग अभियान चलाया जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई के साथ-साथ नशा तस्करों पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस ने देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों और पर्यटक स्थलों पर चेकिंग करते हुए शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 62 वाहनों को चीज करते हुए वहां चला रहे चालकों पर भी कार्रवाई की है वहीं इस अभियान को मॉनिटर करने के लिए एसएसपी देहरादून खुद सड़कों पर दिखाई दिए जिन्होंने खुद भी वाहनों को रोक कर चालकों से बातचीत की है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *