अनूप गैरोला स्मृति सामाजिक सरोकार सम्मान समारोह, उत्तरांचल प्रेस क्लब ने कोविड काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार, समाजसेवी को किया सम्मानित
उत्तराखंड- देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पूर्व अध्यक्ष *अनूप गैरोला स्मृति सामाजिक सरोकार सम्मान* समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां इस वर्ष यह सम्मान चांद मोहम्मद, राजीव उनियाल, मनीष भट्ट और अफजाल अहमद को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। पूरे कोविडकाल में पत्रकार ओर समाजसेवी साथ ही समाज के तमाम अन्य वर्गों के प्रति इनकी उत्कृष्ट सेवाओं के दृष्टिगत इन चारों का चयन किया गया है। उत्तराखंड के प्रख्यात लोकगायक व लोक जागरण के सशक्त स्तम्भ नरेंद्र सिंह नेगी और स्व. अनूप गैरोला के परिजनों के हाथों यह सम्मान प्रदान किया गया है। अफ़ज़ाल अहमद ने कहा कि मैने अपने जीवन मे कई आपदा कवर की है पर कोविड 19 में मैने लोगो को कई तरह से परेशान देखा जब लोगो का हाथो से काम छीन गया था और यंहा तक कि लोगो के पास खाने का सामान नही होता था, फिर हमारे द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया, जिसमे तमाम अधिकारी ओर खुद उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री ओर कई सामाजिक लोग जुड़े, जिनके कारण यह सब सम्भव हो पाया, एक नाम जर्रूर लेना चाहूँगा अवदेश नौटियाल जी जिन्होंने मुझे ग्रुप बनाने प्रेणा दी कि कैसे हर जर्रूरतमंद तक पहुंचा जा सके, ग्रुप द्वारा जो मदद हो सकी हमने की, ओर आगे भी करता रहूंगा, मेरे इस सम्मान से कई युवाओं ओर समाजसेवियों को प्रेणा मिलेगी, ओर आगे आएंगे ओर समाज मे हर जर्रूरमद तक जर्रूरी मदद पहुँच पाएगी, हमारे एक छोटे से प्रयास से ये सब सम्भव हो पाया।


