नीतीश कुमार 10वीं बार बने मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित।

नीतीश कुमार 10वीं बार बने मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित।
Spread the love

देहरादून– NDA विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को फिर से दल का नेता चुना गया, बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी ने उनका नाम प्रस्तावित किया था, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दे दिया। तय हो गया है वहीं नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के शीर्ष नेता मौजूद रहे, वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उस समय उन्हें महज 7 दिन बाद इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद 2005 में उन्होंने आरजेडी(RJD) को हराकर भारी बहुमत से सत्ता में वापसी की और ‘गुड गवर्नेंस’ का ब्रांड बनाया. 2014 में बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाया, तब नीतीश कुमार ने NDA से अलग होकर राजद-कांग्रेस के महागठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव लड़ा. इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया. उसके बाद 10 महीने तक जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री रहे, लेकिन बाद में पार्टी से हटाए जाने के बाद फरवरी 2015 में नीतीश कुमार ने फिर से सीएम पद संभाला।

साल 2015 में विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई और तेजस्वी यादव को डिप्टी CM बनाया, लेकिन 2017 में उन्होंने महागठबंधन छोड़कर NDA में वापसी की और छठवीं बार मुख्यमंत्री बने, 2020 में उन्होंने NDA के साथ चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री बने, 2022 में फिर महागठबंधन के साथ जुड़कर सरकार बनाई, जनवरी 2024 में उन्होंने महागठबंधन छोड़कर NDA में वापसी की और 9वीं बार मुख्यमंत्री बने, अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद वह 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

नीतीश कुमार कब कब बने बिहार के मुख्यमंत्री 

1वीं बार शपथ : मार्च 2000

2वीं शपथ: नवंबर 2005

3वीं शपथ: नवंबर 2010

4वीं शपथ: फरवरी 2015

5वीं शपथ: नवंबर 2015

6वीं शपथ: जुलाई 2017

7वीं शपथ: नवंबर 2020

8वीं शपथ: अगस्त 2022

9वीं शपथ: जनवरी 2024

10वीं शपथ: नवंबर 2025।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गाँधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट की और उनसे राष्ट्रीय विकास, सुशासन तथा समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बिहार के जनता जनार्दन के उज्ज्वल भविष्य, राज्य की निरंतर प्रगति और नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की शुभकामनायें प्रेषित कीं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *