बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण को लेकर नाराज, सड़क पर लगाया जाम।
देहरादून– उत्तराखंड सरकार द्वारा बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण संबंधी किसी भी नीति में सहयोग न करने को लेकर अधिवक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया है।
देहरादून बार एसोसिएशन के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हरिद्वार रोड स्थित नए न्यायालय परिसर के बाहर सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ चक्काजाम करते हुए जोरदार नारेबाजी की है। प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बार एसोसिएशन की मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। आज अधिवक्तागण उत्तराखंड सरकार के विरोध में सांकेतिक रूप से रोष प्रकट कर रहे हैं। अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम और उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे, जिसमें शहर बंद करने से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक का घेराव किया जाएगा।


