जिला पंचायत की हुई पहली बोर्ड बैठक, सरकारी स्कूलों और आपदा समेत कई मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों के साथ हुई चर्चा।
देहरादून– जिला पंचायत की हुई पहली बोर्ड बैठक, सरकारी स्कूलों और आपदा समेत कई मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों के साथ हुई चर्चा।
देहरादून के जिला पंचायत सभागार में पंचायत बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर और पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने पंचायत सदस्यों के साथ पंचायत स्तर पर किए जाने वाले विकास कार्य और जनता की समस्याओं पर चर्चा की। वहीं बोर्ड बैठक में सभी पंचायत सदस्यों ने जन समस्याओं के निस्तारण पर भी विभागों के अधिकारियों से चर्चा की, जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत उपाध्यक्ष के साथ देहरादून जिले के सभी पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं जिसमें स्कूल, बिजली, सड़क, पानी और आपदा से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई साथ ही इस बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारियों के साथ बोर्ड के सभी सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं के जल्द निवारण के लिए समीक्षा की।
बैठक में गूंजा सरकारी स्कूलों का मुद्दा
जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में अन्य मुद्दों के साथ-साथ पंचायत क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों की बदहाली का मुद्दा भी सुनाई दिया और जनप्रतिनिधियों ने बैठक में मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूलों की दशा को सुधारने पर भी चर्चा की। इस मुद्दे पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के साथ बात की गई है और उन्हें सुधारने के लिए कहा गया है। उपाध्यक्ष ने कहा की इस सरकार के कार्यकाल में सरकारी स्कूल बंद किया जा रहे हैं और नियमानुसार अध्यापकों को नियुक्ति नहीं की जा रही जिसके कारण स्कूल बदहाल स्थिति में है।
आपदा को लेकर भी हुई चर्चा
पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में पंचायत क्षेत्र के सदस्य गोविंद पुंडीर ने अपने क्षेत्र में आई आपदा का मुद्दा भी बैठक में उठाया जिस पर पंचायत अध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सिंचाई विभाग और अन्य विभागों से अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग योजना पर काम करने के लिए कहा जिससे योजना का पैसा अलग-अलग कामों में खर्च किया जा सके और आपदा क्षेत्र में जल्द सुधारीकरण का काम किया जा सके।


