डॉ ज्योत्सना जैन द्वारा संचालित बेटियां फाउंडेशन ने की पहल, दुरस्त क्षेत्रों को मिलेगा फायदा।

डॉ ज्योत्सना जैन द्वारा संचालित बेटियां फाउंडेशन ने की पहल, दुरस्त क्षेत्रों को मिलेगा फायदा।
Spread the love

देहरादून– राजकीय माध्यमिक विद्यालय डूंगा में बेटियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गई व सेनेटरी नेपकिन गरीब छात्राओं को फाउंडेशन द्वारा बांटी गई।

उत्तराखंड अध्यक्ष गीता सिंह ने कंहा की फाउंडेशन द्वारा हर माह बच्चो को सेनेटरी नेपकिन दिए जायेंगे।

छोटे बच्चों को इसकी जानकारी होना बेहद जरूरी

जानकारी न होने की वजह से बना रहता है बच्चों में डर

आज बच्चों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी गई

डॉ ज्योत्सना जैन द्वारा संचालित बेटियां फाउंडेशन की देहरादून अध्यक्ष गीता सिंह के साथ उत्तराखंड टीम सुबोध चौधरी व अलका देवी ने किया कार्यक्रम का आयोजन

राजधानी देहरादून में आज डॉ ज्योत्सना जैन द्वारा संचालित बेटियां फाउंडेशन की देहरादून अध्यक्ष गीता सिंह के साथ उत्तराखंड टीम सुबोध चौधरी व अलका देवी के साथ आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय डूंगा में बेटियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गई व सेनेटरी नेपकिन गरीब छात्राओं को फाउंडेशन द्वारा बांटी गई।

उत्तराखंड अध्यक्ष गीता सिंह ने कंहा की फाउंडेशन द्वारा हर माह बच्चो को सेनेटरी नेपकिन दिए जायेंगे, उन्होंने कहा की छोटे बच्चों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं होती जिससे बच्चों में डर बना रहता है, जिससे आज बच्चों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी गई। अगला कार्यक्रम हम गरीब बस्तियों में अपना अभियान चलाएंगे जिससे महिलाओ को जागरूक किया जायेगा, नेपकिन के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी जाएगी, दुरस्त क्षेत्रों में आज भी महिलाये कपडा इस्तेमाल करती है, जिससे होने वाली बीमारी के बारे में जानकारी दी जा सके और महिलाओ को जागरूक किया जा सके।

 

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *