उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में चौखुटिया, सैकड़ों किलो मीटर पैदल यात्रा कर पहुंच रहें है देहरादून।
देहरादून– उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में चौखुटिया के लोग सैकड़ों किलो मीटर पैदल यात्रा कर राजधानी पहुंच रहे है।
उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर चौखुटिया क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आज चौखुटिया में बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग एकत्र हुए। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति से परेशान लोग अब पद यात्रा के माध्यम से देहरादून की ओर रवाना हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से चौखुटिया क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है, जिसके कारण आम जनता को इलाज के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि चौखुटिया और आसपास के क्षेत्रों में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ अब जनता सड़क पर उतर आई है।
अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से परेशान लोगों ने आज बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया।
महिलाओं और बुजुर्गों की अगुवाई में लोगों ने अब देहरादून तक पद यात्रा शुरू कर दी है।
चौखुटिया क्षेत्र में वर्षों से अस्पताल और चिकित्सक की कमी बनी हुई है।
इलाके के लोगों का कहना है कि इलाज के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
आज चौखुटिया बाजार में लोगों ने एकत्र होकर सरकार से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा देहरादून की ओर रवाना हो गए हैं।
इनका कहना है कि जब तक सरकार ठोस कदम नहीं उठाएगी, यह आंदोलन जारी रहेगा।

