2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पोषण होगा आधार, आठवें राष्ट्रीय पोषण महा समापन समारोह में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री।

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पोषण होगा आधार, आठवें राष्ट्रीय पोषण महा समापन समारोह में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री।
Spread the love

देहरादून– पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के नींबूवाला स्थित ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित आठवें राष्ट्रीय पोषण माह समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों को पोषण किट में महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं और बच्चों के पोषण के लिए जो मिशन प्रारंभ हुआ है, वह जनभागीदारी का सफल उदाहरण है। उत्तराखंड में इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

देवभूमि देहरादून से देश के आठवें पोषण माह का सफल समापन हुआ। इस वर्ष का पोषण अभियान 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के धार ज़िले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया गया था। राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने समापन समारोह में बताया कि इस बार अभियान में नया बदलाव लाते हुए पुरुषों को भी इसमें शामिल किया गया है, ताकि महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की भागीदारी से भी पोषण का संदेश पूरे देश में फैले। इस अभियान में स्वास्थ्य मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, आयुष मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों ने सक्रिय सहयोग दिया।

अभियान के तहत अब तक 140 करोड़ गतिविधियाँ आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें से 20 करोड़ गतिविधियाँ इसी सप्ताह संचालित की जाएंगी। प्रदर्शन की दृष्टि से राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार जैसे राज्यों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए यह पहल देश को एक स्वस्थ और सशक्त भविष्य की ओर ले जाने वाला कदम है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सबसे आवश्यक है कि देश की हर महिला और बच्चे को उचित पोषण मिले।

उन्होंने कहा कि जब समाज का हर वर्ग पोषित और स्वस्थ होगा, तभी राष्ट्र अपनी संपूर्ण क्षमता से आगे बढ़ सकेगा।

रेखा आर्या ने कहा कि इस दिशा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका सबसे अहम है। उन्हें गांव-गांव में पोषण जागरूकता की अग्रदूत बनकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पोषण अभियानों के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं और यह सामूहिक प्रयास भारत को “कुपोषण मुक्त” बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।

समारोह में अतिथियों ने ओहो रेडियो, पोषण अभियान, अनुपूरक पोषाहार, मिशन शक्ति, नारी निकेतन एवं बाल गृह, सहित कृषि, उद्यान और शिक्षा विभाग के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महिला सशक्तिकरण मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव राधिका झा, विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंशीलाल राणा, निमिषा झा सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वात्सल्य योजना के 1 करोड़ 56 लाख जारी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत सभी 13 जनपदों के कुल 5211 लाभार्थियों को सितंबर माह के लिए 1 करोड़ 56 लाख 33 हजार रुपए की धनराशि सीधे खातों में ट्रांसफर की गई।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *