कैबिनेट मंत्री ने विधि-विधान से करवा चौथ का किया पूजन, करवाचौथ, नारी की श्रद्धा और संस्कृति का पर्व।

कैबिनेट मंत्री ने विधि-विधान से करवा चौथ का किया पूजन, करवाचौथ, नारी की श्रद्धा और संस्कृति का पर्व।
Spread the love

देहरादून– संस्कृति, परंपरा और अखंड सौभाग्य का प्रतीक पर्व करवाचौथ के अवसर पर प्रदेश की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधि-विधान से करवा चौथ का पूजन किया।

इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रूप से व्रत रखकर भगवान से पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि करवाचौथ भारतीय नारी की अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का पर्व है। यह हमारी सनातन संस्कृति में नारी शक्ति की आस्था और परिवार के प्रति उसके त्याग का प्रतीक है। ऐसे पर्व हमारे सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

उन्होंने समस्त मातृशक्ति और बहनों को करवाचौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अखंड सौभाग्य बनाए रखें।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *