जिला प्रशासन ने दीपावली पर पटाखों की दुकान को लेकर सख्त नियम किये लागू,सार्वजनिक रास्तों और पर बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित।

जिला प्रशासन ने दीपावली पर पटाखों की दुकान को लेकर सख्त नियम किये लागू,सार्वजनिक रास्तों और पर बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित।
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून में दीपावली पर पटाखा बिक्री को लेकर बड़ा फैसला, सार्वजनिक रास्तों, सड़कों और आंतरिक मार्गों पर पटाखा बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित।

अगले साल से पटाखा लाइसेंस सिर्फ चिन्हित खुले मैदानों में ही मिलेंगे, व्यापारिक संगठनों ने दी प्रशासन को सहमति।

जिला प्रशासन का सख्त रुख भीड़भाड़ वाले बाजारों, गलियों और सड़कों पर अब पटाखा दुकान नहीं लगेंगी।

पटाखा दुकान का लाइसेंस शुल्क तय 850 रुपये, आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2025।

17 से 21 अक्टूबर तक ही होगी पटाखा बिक्री की अनुमति, गोदाम से फुटकर बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध।

ADM जयभारत सिंह की सख्त चेतावनी, सड़क या फुटपाथ पर पटाखे बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, फायर सेफ्टी मानक अनिवार्य।

दूनवासियों की सुरक्षा और आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार दीपावली पर पटाखों की दुकान खोलने को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। प्रशासन ने पटाखा बिक्री के लिए तय किए नए मानक और शर्तें जारी की हैं।

देहरादून में इस बार बाजारों के अंदर पटाखों की दुकान लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। पिछले साल पटाखे की दुकान के लाइसेंस का शुल्क 700 रुपए था, जिसे इस बार बढ़ाकर 850 रुपए कर दिया गया है। साथ ही, लाइसेंस सिर्फ पक्की दुकानों को ही दिया जाएगा। पटाखे बेचने की अनुमति 17 से 21 अक्टूबर तक रहेगी। प्रशासन ने अगले वर्ष से खुले मैदानों को चिन्हित कर वहां पर ही पटाखे की दुकान की अनुमति देने की योजना भी बनाई है।

जय भारत सिंह, एडीएम, देहरादून अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बाजारों, सार्वजनिक रास्तों और सड़कों पर पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकान के बाहर सड़क या फुटपाथ पर रैक या पलंग लगाकर पटाखे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभिनव त्यागी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा की दिवाली के दौरान आगजनी की घटनाओं में हर साल इजाफा देखने को मिलता है…पिछली दिवाली की रात अग्निशमन विभाग को आग लगने की 39 कॉल्स मिली थीं…मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि इस बार विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। 23 हाइड्रेंट्स, 7 बड़ी और 2 छोटी फायर ब्रिगेड गाड़ियां, और 2 मोटरसाइकिल फायर यूनिट्स को तैनात किया गया है। पर्याप्त मैनपावर और उपकरणों के साथ विभाग हर चुनौती का सामना करने को तैयार है।

हर साल दीपावली के मौके पर प्रशासन पटाखा बिक्री के लिए दिशा-निर्देश जारी करता है, लेकिन नियमों के पालन की स्थिति अक्सर कमजोर दिखती है। अब देखना होगा कि इस बार जिला प्रशासन अपने नियमों को कितनी सख्ती से लागू कर पाता है, और क्या अग्निशमन विभाग की तैयारियां ज़मीन पर उतनी ही प्रभावी साबित होंगी, जितनी कागज़ों में दिख रही हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *