मुख्यमंत्री धामी देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचे, कैबिनेट मंत्री की माता जी के स्वास्थ्य का जाना हाल।

मुख्यमंत्री धामी देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचे, कैबिनेट मंत्री की माता जी के स्वास्थ्य का जाना हाल।
Spread the love

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देर रात्रि दून अस्पताल पहुंच कर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी के स्वास्थ्य का हाल जाना।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत की माता का हाल-चाल जाना है। दून अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर एनएस बिस्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी देर शाम दून अस्पताल के वीआईपी वार्ड में पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत की 92 वें वर्षीय माता संतरी देवी का हाल-चाल जाना है। उन्होंने बताया कि डॉ धन सिंह रावत की माता के कूल्हे की हड्डी का ऑपरेशन दून अस्पताल में किया गया है। डॉक्टर अवनीत लोहान और हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट डॉ अनिल जोशी की निगरानी में उनकी माता की सफलतापूर्वक सर्जरी को अंजाम दिया गया है, अभी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की तरफ से उनको मोबिलाइज किए जाने के प्रयास चल रहे है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मरीज की स्थिति सामान्य है। डॉ एन एस बिष्ट के मुताबिक डॉक्टर धन सिंह रावत की माता का स्वास्थ्य धीरे-धीरे रिकवर हो रहा है, इसलिए जल्द ही उनको अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। लेकिन पूरी तरह से उनको चलने फिरने में एक माह से अधिक का वक्त लग सकता है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सोमवार की शाम अचानक दून अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन रावत की माता से मुलाकात करते हुए उनका हाल-चाल जाना। इस बीच मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट तक दून अस्पताल में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. धन सिंह रावत एवं परिजनों से मुलाकात कर माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे |

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *