हाउस ऑफ़ हिमालयास के लिए देहरादून की बासमती लॉन्च करते ग्राम्य विकास मंत्री, कैबिनेट मंत्री ने की सराहना, वृहद उत्पादन पर ज़ोर।

हाउस ऑफ़ हिमालयास के लिए देहरादून की बासमती लॉन्च करते ग्राम्य विकास मंत्री, कैबिनेट मंत्री ने की सराहना, वृहद उत्पादन पर ज़ोर।
Spread the love

देहरादून– देहरादून की बासमती चावल पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बासमती के उत्पादकों को प्रोत्साहित करने और इसके वृहद स्वरूप और इतिहास को बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने एक ठोस और सकारात्मक पहल की है। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के प्रतिष्ठित ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयास के अंतर्गत देहरादून की प्रसिद्ध बासमती चावल की एक नई श्रृंखला का औपचारिक लॉन्च किया है। परंपरागत खेती पद्धतियों का उपयोग करते हुए बासमती का उत्पादन करने वाले बासमती उत्पादकों का एक संगठन भी गठित किया गया, जिसमें विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र के करीब 40 किसान शामिल किए गए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि देहरादून बासमती के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का संकल्प है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ देहरादून बासमती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाएगी।

मंत्री गणेश जोशी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि “यह केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि देहरादून बासमती के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का संकल्प है।” उन्होंने किसानों को वृहद स्तर पर जुड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि देहरादून बासमती का उत्पादन बड़े पैमाने पर हो सके।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ देहरादून बासमती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाएगी। मंत्री जोशी ने कहा कि संगठित प्रयास, आधुनिक ब्रांडिंग और पारंपरिक ज्ञान का संयोजन ग्रामीण विकास और कृषि उत्पादों के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता है।

कार्यक्रम में सचिव दिलीप जावलकर, ग्राम्य विकास आयुक्त अनुराधा पाल, अपर सचिव झरना कमठान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, यूआरआरडीए सीईओ अभिषेक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *