देवस्थानम बोर्ड काला कानून को लेकर पंडा पुरोहित का सचिवालय घेराव
नाराज चार धाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत ने स्पष्ट किया है कि देवस्थानम प्रबंधन एक्ट 2019 को राज्य सरकार निरस्त करें ओर एक्ट के अस्तित्व में आने से पूर्व जो स्थितियां थी उसको बहाल किया जाए। महापंचायत को इसके अलावा कुछ भी मंजूर नहीं है, ओर आज गांधी पार्क में इकठ्ठा हुए और ढोल ढोल धमाऊ ओर शंख बजाकर सचिवालय घेराव के लिए बड़ी संख्या में रैली निकाली गई, सरकार होश में आओ के साथ सचिवालय पहुचे, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया
धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रवक्ता डॉ बृजेश सती ने कहा कि चारों धामों के तीर्थ पुरोहित एवं इन मंदिरों से जुड़े हकहकूकधारी पिछले 2 वर्षों से अपनी 1 सूत्री मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं ।डॉ सती ने कहा कि हमारी मांग है कि उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन विधेयक 2019 को उत्तराखंड सरकार वापस ले तथा 15 जनवरी 2020 से पूर्व जो स्थिति थी उसे बहाल करे। इसके अलावा महापंचायत को कुछ और मंजूर नहीं है ।महापंचायत के प्रवक्ता ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड बनने के बाद पिछले 2 वर्षों मे बोर्ड की कोई उपलब्धि नहीं रही है। इन 2 वर्षों में अनादिकालीन से चली आ रही परंपराएं तोड़ने का काम इस दौरान हुआ। बदरीनाथ मंदिर के इतिहास में पहली बार कपाट खुलने की तिथि परिवर्तित की गई। इसके अलावा



