कांग्रेस का रुख खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे:दीप्ती रावत।

कांग्रेस का रुख खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे:दीप्ती रावत।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश के बावजूद, कांग्रेस ने अपना 3 अक्टूबर का मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम बरकरार रखा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीजेपी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कांग्रेस के रुख को खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसा बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने न तो यह आंदोलन खड़ा किया और न ही सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद उनके पास इस मुद्दे पर कुछ कहने को बचा है। दीप्ति रावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल युवाओं के सहारे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही थी और जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के बीच पहुंचकर सीबीआई जांच व प्रदर्शनकारी युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांगे पूरी की है कांग्रेस उससे बौखला गई है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *