मुख्यमंत्री धामी की uksssc पेपर लीक मामले में सीबीआई संस्तुति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के घर में जश्न का माहौल, समर्थकों ने की आतिशबाजी।

मुख्यमंत्री धामी की uksssc पेपर लीक मामले में सीबीआई संस्तुति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के घर में जश्न का माहौल, समर्थकों ने की आतिशबाजी।
Spread the love

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की uksssc पेपर लीक मामले में सीबीआई संस्तुति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर में जश्न का माहौल देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों ने लड्डू खिलाकर और आतिशबाजी करके त्रिवेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद किया। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीन दिन पहले राज्य सरकार को दिए गए सुझाव पर आज मोहर लग चुकी है।उन्होंने कहा प्रदेश का भविष्य और उनके अभिभावक सड़कों पर है। प्रदेश भर में पेपर लीक की घटना के बाद आंदोलन प्रारंभ हो गया है। ऐसे मैं छात्र-छात्राओं के हक में मैने सीबीआई जांच का सुझाव दिया था । उन्होंने कहा मैं बच्चों को इस संघर्ष के लिए शुभकामना देना चाहता हूं कि उन्होंने एक जुट हो कर सरकार तक अपनी बात रखी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *