नौजवानों के हित के लिए कार्य कर रही है भाजपा – प्रदेश मीडिया प्रभारी 

नौजवानों के हित के लिए कार्य कर रही है भाजपा – प्रदेश मीडिया प्रभारी 
Spread the love

देहरादून– प्रदेश सरकार ने Uksssc पेपर लीक मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में SIT का गठन किया है। लेकिन प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने SIT को गलत बताते हुए CBI जांच की व वही एक माह के भीतर पुनः परीक्षा करवाने के लिए मांग भी की हैं। जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा की भाजपा सरकार नौजवानों के हित के लिए लगातार कार्य करती आ रही है। उन्होंने तमाम विषयो पर विपक्ष को षड्यतंत्रकारी बताया है, साथ ही उन्होने कहा की विपक्ष द्वारा नौजवानों के साथ कुठराघाट करने का प्रयत्न किया जा रहा है और इस प्रकार की मांग की जा रही है। हज़ारो युवाओं द्वारा सरकारी नौकरियो की तैयारी की जा रही है जिसके लिए अभी बहुत परीक्षाएं होनी बाकी है और यदि उनके बीच में जो CBI जांच की मांग कर रहे है निश्चित ही वह उन युवाओं का बुरा चाहते है, इस प्रकार की मांग करके वह भर्ती प्रकिर्या को बाधित करना चाहते है, जिससे युवाओं के भविष्य पर ही खतरा है और जिसको सुरक्षित करने के लिए ही SIT गठन कर सरकार जो भी उत्तम होगा वह कार्य युवाओं के लिए करने जा रही हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *