बसंत विहार क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, मृतका के भाई का दोस्त गिरफ्तार, भाई फरार।
देहरादून/बसंत विहार– 22/09/2025 की प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसंत विहार को पितांबरपुर मजार के पास जंगल में एक कट्टे के अंदर डेड बॉडी पड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई। एक अज्ञात युवती का शव उम्र लगभग 20-22 वर्ष, टी- स्टेट के जंगल में झाड़ियां के बीच गड्ढे में बांधकर फेंका हुआ था, मृतक युवती के संबंध में आस पास के लोगो से पूछताछ मे पता लगाया गया कि विशाखा पुत्री बुधराम निवासी स्मिथनगर, प्रेमनगर, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई। घटना के संबंध में मृतक युवती के ममेरे भाई रोहित कुमार पुत्र अमिचंद निवासी कारगी चौक शिवम विहार पटेलनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बसंत बिहार मे मुकदमा दर्ज किया गया।
मृतक युवती के परिजनों व आसपास रहने वाले लोगों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई तो पता चला कि मृतक युवती का घटना से पूर्व अपने भाई विशाल के साथ विवाद हुआ था जिसको लेकर परिजनों द्वारा भी मृतका के भाई पर उसकी हत्या करने का शक जाहिर किया गया।
मृतका विशाखा के घर के आस- पास मार्गाे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटजो को चेक करने पर घटना कि देर रात्रि में 02 व्यक्ति मोटर साइकिल में एक सफेद रंग के कट्टे को मृतका के घर से लेकर जाते हुए दिखाई दिए, जानकारी की गई तो उसके द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों की पहचान मृतका के भाई विशाल तथा उसके किराये पर रहने वाले व्यक्ति राजा के रूप में की गई। मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा राजा को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अभियुक्त विशाल के साथ मिलकर मृतका विशाखा के शव को टी-स्टेट के जंगलों में सांई मन्दिर के पास एक गढ्ढे में फेंकने की बात स्वीकार की गई।
अभियुक्त राजा द्वारा बताया गया की रात्रि में विशाल द्वारा सुलफे के नशे में अपनी बहन विशाखा के साथ मारपीट की गयी थी, जिसके बाद रात्रि करीब 01:00 बजे विशाल उसके कमरे पर आया तथा कुछ काम होने की बात कहकर उसे अपने साथ अपने कमरे में ले गया, जहां विशाखा मृत अवस्था में फर्श पर पडी थी तथा उसके दोनो हाथ-पैर बंधे हुए थे, विशाल से पूछने पर उसके द्वारा विशाखा के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट करने की बात बताई गई तथा शव को ठिकाने लगाने के लिये उसके साथ चलने को कहा गया। जिस पर दोनो अभियुक्तों द्वारा विशाखा के शव को एक सफेद रंग के कट्टे में ढालकर विशाल की मोटर साइकिल से उसे टी-स्टेट के जंगल में फेंक दिया तथा वापस अपने घर आ गये।
अभियुक्त लोकेन्द्र उर्फ राजा, पुत्र बलराम सिंह निवासी- ग्राम – जलालपुर, थाना बडापुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद से ही अभियुक्त विशाल अपने घर से फरार चल रहा है।

