देहरादून मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग वाश आउट, टूटे पुल,मलबे से रास्ते बाधित,नदी से रस्सियों के बल पर लोग पैदल कर रहे रास्ता पार, आपदा का मसूरी के जनजीवन पर असर, सेकड़ों पर्यटक मसूरी में फंसे, देहरादून कच्चे रास्ते से पैदल पहुंच रहे पर्यटक।
देहरादून– देहरादून मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग वाश आउट, टूटे पुल,मलबे से रास्ते बाधित,नदी से रस्सियों के बल पर लोग पैदल कर रहे रास्ता पार, आपदा का मसूरी के जनजीवन पर असर,
सेकड़ों पर्यटक मसूरी में फंसे, देहरादून कच्चे रास्ते से पैदल पहुंच रहे पर्यटक।
मंगलवार को हुई बारिश के कारण राजधानी देहरादून के कई रास्ते वाश आउट हो चुके हैं जिसके कारण रास्ते में कई सैलानी फंस गए हैं.. खबर मसूरी देहरादून राजमार्ग की हैं जहां मसूरी देहरादून राजमार्ग कई जगह से वॉश आउट हो गया है जिसके कारण सड़क मार्ग पूरी तरह से बाधित है शिव मंदिर के पास पुल टूट गया, और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है जिसके चलते मसूरी में कई पर्यटक फंसे हुए हैं बीच के रास्ते टूट चुके है, जहां प्रशासन और अधिकारी मरम्मत कार्य में जुटे है और बपटरी हुई जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे है कुछ पर्यटक ऐसे हैं जो पैदल रास्ते देहरादून आने की कोशिश कर रहे हैं नदी बहते पानी के बीच रस्सियों के सहारे रास्ता स्थानीय लोगों की सहायता से पार कराया जा रहा है, जानकारी के मुताबिक देहरादून में आई आपदा के बाद सेकड़ों पर्यटक मसूरी में फंसे हुए हैं, हैरानी की बात यह है कि कुछ लोग पर्यटकों को पैदल रास्ता पार कराने के लिए पैसे भी ले रहे हैं। हरियाणा से मसूरी पहुंचे पर्यटक बमुश्किल देहरादून पहुंचे और बताया कि टूट चुके रास्तों के बीच लोग आपदा में अवसर तलाश रहे है और कुछ किलोमीटर का रास्ता पार करवाने के पैसे ले रहे है। हरियाणा से मसूरी पहुंची अनु वर्मा ने अपनी आपबीती बताई बताया कि वो 14 तारीख को मसूरी पहुंचे थे आपदा की घटना से डरे हुए है और मसूरी से टूटे रास्तों को पार कर देहरादून पहुंचे है। वही प्रशासन अब फंसे हुए पर्यटको को निकालने की कोशिश कर रहा है और जहां पर भी रास्ते टूटे हुए हैं उन रास्तों को ठीक करने का काम किया जा रहा है उधर देहरादून से मसूरी जाने वाले रास्ते पर बीच में पर्यटकों को रोका जा रहा है। कोशिश की जा रही है जल्द से जल्द रस्ते को सुचारू किया जाए और अस्त व्यस्त हुए जन जीवन को पटरी पर लाया जाए

